logo

Election : प्रत्याशियों के प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचे बन्ना गुप्ता ने कहा- कांग्रेस की सरकार तय

banna_in_pahad.jpg

रांची:

झारखंड से कांग्रेस के कई विधायक, मंत्री और नेता यूपी और उत्तराखंड पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आ और जा रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत तय है। बन्ना गुप्ता ने आज उत्तराखंड के रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

 

 

प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि 'उत्तराखंड में जनता समझ गई हैं, बीजेपी चल गई है और कांग्रेस आ गई हैं।' कांग्रेस ने उत्तराखंड के चारों धामों में 24 घंटे RO पानी की व्यवस्था करने की घोषणा की है। जिससे वहां प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि एक स्वास्थ्य मंत्री की हैसियत से भरोसा दिलाता हूँ कि कांग्रेस के आने से पर्वतीय क्षेत्रों में मॉडल अस्पताल बनेंगे। जिससे गांव के लोगों को मिल गुणवत्तापूर्ण बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। साथ ही ड्रोन और बाइक एम्बुलेंस से स्वास्थ्य सुविधाएँ हर घर हर द्वार पहुंचेगी।  मौके पर प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान, धनबाद कांग्रेस के नेता अशोक सिंह समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 


बन्ना गुप्ता ने कहा  कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ है। पर्यटन के कम होने से यहां के लोगों का जीवन बेहद मुश्किलों भरा हो गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पहाड़ों को वापस पर्यटन से जोड़ना कांग्रेस की कार्य योजनाओं में प्रमुखता से शामिल है। बता दें कि भेल रानीपुर विधानसभा सीट हरिद्वार जिले में पड़ती है। यह विधानसभा सीट हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है।2008 में परिसीमन के बाद इसे विधानसभा सीट घोषित किया गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आदेश चौहान लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे।