logo

लंदन : सीएम हेमंत की मौजूदगी में झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच निवेश सहयोग पर अहम बैठक

CM00231.jpg

रांची / लंदन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह बैठक रांची में 2 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री और नवीन जिंदल के बीच हुई बातचीत की कड़ी के रूप में हुई, जिसमें झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा, बिजली ढांचे, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात, क्लीन एनर्जी और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई। दोनों पक्षों ने झारखंड में सतत औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई, जो भारत के कम-कार्बन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के अनुरूप है।

बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। इसके तहत झारखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण की योजनाओं पर विचार किया गया। युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
यह प्रस्तावित सहयोग झारखंड में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking