logo

Jharkhand Budget 2022 : अब गोबर खरीदेगी झारखंड सरकार, जानिए गोधन न्याय योजना का क्या है उद्देश्य

godhan.jpg

रांची: 

वित्त मंत्री ने बजटीय भाषण में कहा कि किसान और छात्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। इस दौरान वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने गोधन न्याय योजना का एलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत हमारी सरकार पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत पशुधन का वितरण भी किया जायेगा। 

किसानों को मिलेगा पशुधन
वित्त मंत्री ने कहा कि पशुपालकों को पशुधन का वितरण किया जायेगा। सरकार इन पशुपालकों से गोबर भी खरीदेगी। वित्त मंत्री डॉ. उरांव ने बताया कि सरकार पशुपालकों से खरीदे गए गोबर का इस्तेमाल बायोगैस और जैविक खाद्य बनाने में करेगी। वित्त मंत्री ने बताया कि बायोगैस प्लांट के जरिये तथा जैविक खाद्य बनाने की प्रक्रिया में पशुपालकों तथा किसानों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। 

क्यों गोबर खरीदना चाहती है सरकार
गौरतलब है कि पशुपालकों अथवा किसानों से गोबर खरीदने की ये योजना नई नहीं है। पहले भी कई सरकारों ने ऐसा किया है। विदेश में भी ऐसे प्रयोग किए गये हैं। इस समय यूपी विधानसभा का चुनाव जारी है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ऐलान किया था कि यदि उनकी सरकार बनी तो राज्य में किसानों तथा पशुपालकों से 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जायेगा। इस गोबर का इस्तेमाल बायोगैस और जैविक खाद्य बनाने में किया जायेगा।