द फॉलोअप डेस्क
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों के साथ वार्ता की दिशा में राज्य सरकार ने पहल की है। सरकार की ओर से वार्ता का प्रस्ताव लेकर SDO और ADM (लॉ एंड ऑर्डर) बुधवार को जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारी छात्रों को सरकार का प्रस्ताव सौंपा और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का आग्रह किया। छात्र भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अब सरकार और छात्रों के बीच वार्ता होने की संभावना से आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
