logo

नगर निकाय चुनाव तिथि अविलंब घोषित करें झारखंड सरकार: डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

jhimoryom.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बुंडू स्थित राधारानी मंदिर प्रांगण में आज भाजपा द्वारा आगामी 05 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय बुंडू में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी ने की, जबकि संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों (पार्षद, मेयर आदि) की अनुपस्थिति के कारण नगर निकायों में मनमानी और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा से डरती है, इसलिए नगर निकाय चुनाव जानबूझकर नहीं कराना चाहती। डॉ. प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि दलीय आधारित चुनाव होने पर लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सभी कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी वार्डों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए। बैठक को वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव ने भी संबोधित किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत लाहेरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक दास, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, अंबुज रजक, खगेश महतो, सुभाष महतो, महावीर सोनी, कालीचरण मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, बंटी चौधरी, कैलाश हवाई समेत कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारी इस प्रकार नियुक्त किए गए हैं:
वार्ड 01 - भास्कर मुखर्जी
वार्ड 02 - चंदन मछुआ, विशाल कुमार
वार्ड 03 - कैलाश हलवाई, विशाल कुमार
वार्ड 04 - सुबोध मुखर्जी
वार्ड 05 - अर्जुन महतो, धीरेंद्र नाथ महतो
वार्ड 07 - आलोक दास, किरण देवी
वार्ड 08 - राजेश उरांव
वार्ड 09 - विवेकानंद जायसवाल
वार्ड 10 - रंजीत लाहेरी
वार्ड 12 - लक्ष्मण सिंह मुंडा
वार्ड 13 - महेश मुंडा
 

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Pradeep Verma News Updates latest Pradeep Verma News latest Updates Pradeep Verma Pradeep Verma News in hindi Pradeep Verma news i