logo

झारखंड सरकार ने युवा वर्ग को हर मोर्चे पर छला है : सुदेश महतो 

sudesh_112.jpg

रांची
राज्य सरकार ने अपने पौने चार साल के कार्यकाल में सिर्फ राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। युवाओं से नौकरी और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर सत्ता में आई इस सरकार ने युवाओं को हर मोर्चे पर छला है। आज युवा रोजगार न मिलने के चलते अपने गांव शहर से न चाहते हुए भी पलायन को मजबूर हैं। इस वादाखिलाफी का जवाब प्रदेश के युवा इस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर देंगे। आज राज्य के नौजवान आजसू को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं जिसका नतीजा है कि लगातार कई युवा पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर हमसे जुड़ रहे हैं। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कही।

कई ने ली आजसू की सदस्यता

मौका था बड़कागांव विधायक के पूर्व प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता उपेंद्र कुमार की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी की सदयस्ता देने का। मौके पर गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशनलाल चौधरी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता उपेंद्र कुमार ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से एक ही परिवार का राज है इसके बावजूद भी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इसी को दूर करने और अपने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को विकास से जोड़ने के लिए हम अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम रहे हैं। आगे उन्होंने कहा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र एक परिवार का राज खत्म करना ही हमारा मकसद है। 


इन्होंने ली सदस्यता 
कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा,चोपदार बलिया पंचायत के उप मुखिया राजू कुमार मेहता, रामेश्वर राम, डोमन महतो, सुरेश महतो, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार पासवान, शक्ति कुमार,प्रकाश कुमार भारती, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार वर्मा, विजय कुमार, गोविन्द कुमार, देवनरायण महतो, प्रवीण भारती (गब्बर) प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार कैलाश महतो, कुंवर महतो, अशोक कुमार, रंजीत ठाकुर, बालेश्वर महतो,डेगन कुमार, प्रकाश कुमार महतो,ग्राम सोनपुरा से अजय प्रसाद दांगी, प्रवीण प्रसाद दांगी, नंदकिशोर कुमार महतो, सिकंदर कुमार,कृष्णा कुमार सेवक कुमार, जोगेन्दर कुमार, बिक्की कुमार मेहता, सहित सैकड़ो लोगों ने ली पार्टी की सदयस्ता।