logo

झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2,22,069 घरों की सौगात, अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र का जताया आभार

ANNA0123.jpg

नई दिल्ली
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में झारखंड राज्य के लिए 2,22,069 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई मुलाकात के दौरान प्राप्त हुई, जिसमें चौहान ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र सौंपा। अन्नपूर्णा देवी ने इस फैसले को झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "यह स्वीकृति ‘अंतिम आवास + 2018 सर्वेक्षण सूची’ में दर्ज पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए दी गई है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को इससे और मजबूती मिलेगी।"


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 2024-25 से 2029 तक ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए योजना का विस्तार किया है, जिसके तहत झारखंड को यह विशेष आवंटन दिया गया है। अन्नपूर्णा देवी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झारखंड के गरीबों और वंचितों के लिए संवेदनशील व दूरदर्शी निर्णय लेने हेतु आभार व्यक्त किया।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest