द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रांची के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. संजय कुमार को Neurotrauma Society of India का प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया है। यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि यह पहली बार है जब पूर्वी भारत के किसी न्यूरोसर्जन को इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया है। डॉ. संजय कुमार वर्तमान में Curesta Hospital, Ranchi में डायरेक्टर, न्यूरोसाइंसेज़ के रूप में कार्यरत हैं।
