द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लंबे समय के इंतजार के बाद चार नए सूचना आयुक्त मिल गए। बुधवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल नीरज खलखो को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम, महुआ माजी, सांसद संजय सेठ तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लंबे समय बाद हुई नियुक्ति
झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से सूचना आयुक्तों के पद रिक्त थे, जिसके कारण आयोग के कामकाज पर भी असर पड़ रहा था। अब चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति और शपथ ग्रहण के साथ आयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
