logo

झारखंड के किसान का बेटा लंदन में करेगा पढ़ाई, 1 करोड़ की मिली छात्रवृत्ति

मरंग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड के बंगोई गांव के रहने वाले शान्तनु मोदक ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है। शांतनु को झारखंड सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली है, जिसके बाद अब वे लंदन में मास्टर इन बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई करेंगे। शान्तनु मोदक को उनकी असाधारण प्रतिभा के कारण लंदन के प्रतिष्ठित इंपीरियल कॉलेज और वारविक बिजनेस स्कूल में दाखिला मिला है।

साधारण किसान हैं पिता

शान्तनु के पिता निर्मल मोदक, एक साधारण किसान हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सीमित संसाधन होने के बावजूद, उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। दो बेटों और एक बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाना भी उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन जब शांतनु के सपनों की बात आई, तो पिता ने अपनी खेती की जमीन का एक हिस्सा बेच दिया ताकि उनका बेटा पढ़ाई जारी रख सके। 
'मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप' योजना जो कि झारखंड के प्रतिभाशाली जनजातीय छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देती है, जिससे कि छात्र अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाकर राज्य के विकास में योगदान दे सकें। इसी छात्रवृत्ति की मदद से अब शांतनु विदेश में अपनी शिक्षा जारी रखेंगे। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update east singhbhum news scholarship news jharkhand scholarship news