द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में शुक्रवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं, जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी ने उनके आवास पहुंचकर तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, वहीं जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने परिजनों से की मुलाकात
श्रद्धांजलि देने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन उनके साथ खड़ा है। परिवार के सदस्यों से बातचीत के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया।

गिरिडीह की कानून-व्यवस्था की ली गई जानकारी
इस दौरान डीजीपी ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से गिरिडीह की कानून-व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। डीजीपी का उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देना और परिजनों से मुलाकात करना इसी शोक की घड़ी में संवेदना और समर्थन का संदेश रहा।