logo

झारखंड की बेटी रिया तिर्की ने पायी सफलता, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के टॉप-10 में बनाई जगह

riya3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने टॉप-10 में पहुंचकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। जिसके बाद वह मंगलवार को रांची लौंटी। इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के पीछे की कहानी साझा की।

रिया ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी 48 प्रतिभागियों को व्यक्तित्व, स्वभाव, व्यवहार और सामाजिक कार्यों जैसे विभिन्न श्रेणी में परखा गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को हुए ग्रैंड फिनाले में 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 20 अगले राउंड में पहुंचे। इसके बाद, टॉप-10 में जगह बनाने वाली प्रतिभागियों के बीच रैंप वॉक और स्विम कॉस्ट्यूम जैसे राउंड हुए। टॉप-10 में जगह बनाने के साथ ही रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं अगर वो यहां भी सफल हो जाती हैं तो उन्हें थाईलैंड में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का परचम लहराने का मौका मिलेगा।

अपनी इस सफलता का श्रेय रिया ने अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं, क्योंकि अभी तक झारखंड से कोई भी प्रतिभागी टॉप-10 में नहीं पहुंची थी।

वहीं मॉडलिंग की दुनिया में आने की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर रिया ने बताया कि एक बार सामान्य ज्ञान की किताब पढ़ते समय उन्होंने लारा दत्ता का नाम और फोटो देखा। जिसके बाद यह जानने की उत्सुकता हुई कि लारा दत्ता क्या करती हैं, जिसके कारण उनका नाम इतने प्रसिद्ध लोगों में शामिल है। लारा दत्ता के बारे में जानने के बाद ही उन्हें मॉडलिंग करने की प्रेरणा मिली और आज वह इसी प्रेरणा के चलते इस मुकाम पर पहुंची हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand trending news riya tirkey riya tirkey news miss universe india 2025 miss universe 2025