logo

किसानों द्वारा भारत बंद आवाह्न का झारखंड कांग्रेस ने किया समर्थन, बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उतरे सड़क पर 

congress22.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
देश के किसान संगठनों की ओर से आहुत भारत बंद जो कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी ,बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित थी को रांची जिला कांग्रेस कमिटी ने समर्थन दिया एवं बड़ी तादाद में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। आंदोलनरत किसान संगठनों ने सभी सामाजिक संगठनों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, पेंशनधारकों, छोटे व्यापारियों, ट्रक संचालकों, पत्रकारों एवं सांस्कृतिक आंदोलनकारियों से राष्ट्रीय स्तर पर आम जनों के जीविका से जुड़े मुद्दे को लेकर जन दबाव बनाने हेतु भारत बंद का आह्वान  किया था। 


देश के अन्नदाताओं के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ रांची जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो के नेतृत्व में  राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिला कमिटी के निर्देश पर प्रखंडों में प्रखंड कमिटियों द्वारा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और केंद्र की निकम्मी एवं भ्रष्ट सरकार की नीतियों का पूरी ताकत के साथ विरोध किया।