logo

Ranchi : झारखंड कांग्रेस मीडिया विभाग का हुआ गठन, इन युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

a3211.jpg

रांची: 

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी ने  झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का गठन किया है। विभाग में उज्ज्वल प्रकाश तिवारी को स्टेट चेयरमैन, अनुप्रिया, कौशल परवीन, रोहित कुमार उरांव एवं देव शर्मा को स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

सोनिया गांधी ने दी शुभकामना
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी , अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आशा व्यक्त की है कि राज्य की मीडिया टीम पूरी क्षमता के साथ राज्यवासियों के बीच पार्टी संगठन के नीति-सिद्धांतो एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगी। साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं शांति का संदेश को प्रचारित एवं प्रसारित करेंगे।

वरिष्ठ नेता ने टीम को दी बधाई
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, वेद प्रकाश तिवारी, राहुल राय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।