logo

झारखंड बाल आयोग सदस्य ने KGBV की पीड़ित छात्रा से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

mgm3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की पांच छात्रा के साथ हुए शारीरिक दंड की घटना की जानकारी मिलने के उपरांत एमजीएम अस्पताल में भर्ती छात्रा से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने छात्रा के परिजनों और चिकित्सकों से भी बातचीत कर संपूर्ण स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर छात्रा के माता-पिता के साथ-साथ बाल कल्याण समिति की सदस्य रूबी साहू, जुझार सोरेन एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रेम प्रकाश भी उपस्थित थे। इस दौरान विकास दोदराजका ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा पीड़ित छात्रा को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

बाल अधिकार आयोग के सदस्य ने बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को जिले में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील और सजग रहने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दिशा में निरंतर सक्रियता बनाये रखनी होगी। 

इसके पश्चात उन्होंने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर घटना से संबंधित अब तक की प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि जिले को बाल मैत्रीपूर्ण एवं सशक्त बनाने की दिशा में सभी हितधारकों के बीच समन्वय को सशक्त किया जाये। साथ ही, किशोर न्याय प्रणाली की बेहतर समझ विकसित करने हेतु कार्यशालाएं एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाये।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar patamda news kgbv news Jharkhand State Commission for Protection of Child Rights