logo

दावोस से लौटे सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का झारखंड चैम्बर ने किया भव्य स्वागत

LON1112.jpg

 रांची
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) और यूनाइटेड किंगडम में वैश्विक मंच पर झारखंड का सफल प्रतिनिधित्व कर रांची लौटने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और चैम्बर सदस्यों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।


इसके बाद झारखंड चैम्बर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने दावोस यात्रा को झारखंड के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी परिणाम देने वाली पहल बताया। चैम्बर ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों में राज्य का व्यापारी और उद्यमी समाज पूरी सहभागिता के साथ सहयोग करता रहेगा।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड सरकार की पहल पर झारखंड चैम्बर को हाई-लेवल डेलिगेशन में शामिल किया जाना यह स्पष्ट संदेश देता है कि झारखंड अब निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि दावोस यात्रा के दौरान टेक महिंद्रा, लूलू ग्रुप, टाटा, अडानी समूह, टीसीएस सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से सकारात्मक संवाद हुआ। निवेशकों में झारखंड पवेलियन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और ‘Grow with Nature’ स्लोगन की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई।


महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि दावोस में वैश्विक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान बेहद प्रेरणादायी रहा। मुख्यमंत्री का यह स्पष्ट संदेश कि आर्थिक विकास के साथ प्रकृति से कोई समझौता नहीं होगा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा गया।
उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार चैम्बर को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने का अवसर मिला, जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता है। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया। वहीं सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने कहा कि दावोस में झारखंड की सशक्त उपस्थिति राज्य के उज्ज्वल औद्योगिक भविष्य की ओर इशारा करती है।


इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकास विजयवर्गीय, आस्था किरण, पूजा ढाढा, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में चैम्बर सदस्य उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest