logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी को, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

PROJECT_BHAWAN1.jpg

रांची 
झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद् की बैठक गुरुवार, 05 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 02:00 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। 
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई है। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी।


Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News