logo

Ranchi : बेमिसाल हैं मोदी सरकार के 8 साल, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना सच किया- आदित्य साहू

aaditya.jpg

रांची: 

बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले 8 साल के बीजेपी शासनकाल को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकंक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया। आदित्य साहू ने कहा कि 2014 में पूरे 30 वर्षों बाद जनता ने एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया। 2019 में भी एनडीए बड़े जनादेश के साथ सत्ता में लौटी। सीटों की संख्या भी बढ़कर 282 से बढ़कर 303 हो गई। 

पीएम मोदी को सत्ता संभालते ही मिली चुनौतियां!
आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री को सत्ता संभालते ही कई चुनौतियां मिलीं। कहा कि लोग यूपीए शासन से आजिज हो चुके थे। हमारी सरकार ने लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था में दोबारा विश्वास कायम किया। आदित्य साहू ने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास औऱ सबका विश्वास की अवधारणा को चरितार्थ करने के लिए कई योजनाएं चलाईं। गरीबी भगाने और समृद्धि लाने के लिए काम किया। बीजेपी सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान में खड़ा व्यक्ति भी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कुशल नेतृत्व दिया!
झारखंड बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को कुशल नेतृत्व प्रधान किया। लाल किला की प्राचीर से शौचालय जैसी जरूरी मुद्दे पर बात की। पूर्व स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कार्य किया। महात्मा गांधी का सपना पूरा किया। स्वच्छता से स्वास्थ्य मानकों में तो सुधार हुआ ही, देश में पर्यटन उद्योग को भी फायदा मिला। आत्मनिर्भरता तथा उद्यमिता को मेक इन इंडिया, इज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा पीएलआई योजनाओं की सफलता में दिखता है। आदित्य साहू ने कहा कि उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा पीएम आवास योजना के जरिये महिला सशक्तिकरण भी हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया। महिलाओं का बड़ी पैमाने पर बैंक खाता खोला गया। 

किसानों के तारणहार हैं प्रधानमंत्री मोदी!
आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री मोदी को किसानों का तारणहार बताया। कहा कि किसानों के लिए जितना काम बीते 8 साल में हुआ उतना कई दशकों में भी नही किया गया। पीएम किसान योजना से वित्तीय बोझ कम हुआ। सिंचाई में सुधार हुआ। किसानों को नीम कुटिया यूरिया उपलब्ध करवाया गया। मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड देने से मात्स्यिकी उद्योग में सुधार हुआ। डीजल और पेट्रोल से उत्पाद शुल्क कम करने का जिक्र भी आदित्य साहू ने किया। कहा कि नवंबर में पेट्रोल औऱ डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की गई थी और सरकार ने ऐसा दोबारा करने का फैसला किया है।