logo

रांची : यहां पार्टी कार्यकर्ताओं में असीम उर्जा है, हम जीतेंगे लोकसभा की सभी 14 सीटें- लक्ष्मीकांत वाजपेयी

a459.jpg

रांची: 

झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयीअपने 5 दिवसीय पहले झारखंड प्रवास के क्रम में कल देर शाम रांची पहुंचे। इसके पूर्व लक्ष्मीकांत वाजपेयी संसद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के  देवघर पहुंचे। बाबा बैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ की पूजा की। देवघर,धनबाद एवं बोकारो के सांगठनिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले लक्ष्मीकांत वाजपेयी
प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजयेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के धुर्वा स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। वे  निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 बजे पूर्वाह्न प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका बाजा-गाजा के साथ भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा की बहनों ने तिलक लगाकर,आरती उतारी।

झारखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं में असीम उर्जा है! 
प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का भगवान है,जिसके परिश्रम की प्रकाष्ठा से अनुकूल परिणाम मिलता है। कार्यकर्ता हनुमान है जिसके शक्ति को याद दिलाने मात्र से अदभुत परिणाम आते हैं। इसी मूलमंत्र के साथ झारखंड में कार्यकर्ताओं का सहयोगी बनने आया हूं। उन्होंने कहा कि मैंने झारखंड में बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ और भगवान जगन्नाथ की शरण में झारखंड के सवा 3 करोड़ जनता की खुशहाली और प्रगति की कामना की है। उन्होंने कहा कि 3 दिनों के प्रवास ने यह अनुभव कराया कि झारखंड के कार्यकर्ताओं में असीम ऊर्जा है। पार्टी के विचार और नेतृत्व के प्रति समर्पण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अगाध श्रद्धा है।

बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा मैं!
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यालय में बैठकर नही बल्कि बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा। कहा कि  आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतेगी और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश के अध्यक्षीय कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी के पक्ष में लगातार हो रही ऐतिहासिक जीत जनता का बीजेपी के प्रति झुकाव और नेतृत्व पर भरोसा और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।

सांसद आदित्य साहू ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत
लक्ष्मीकांत वाजपेयी सांगठनिक अनुभवों का लाभ झारखंड के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं को वाजपेयी के अनुभवों का लाभ मिलेगा। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नाते इनकी यश कीर्ति से कार्यकर्ता परिचित हैं।

इनके कुशल नेतृत्व एवं गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में यूपी ने अप्रत्याशित परिणाम दिए थेउन्होंने कहा कि कहा कि विद्यार्थी परिषद,और जनसंघ के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए इन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री के दायित्व का भी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। आज राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भी हम सभी को इनका मार्गदर्शन मिलता है।