logo

Ranchi : झारखंड बीजेपी की बैठक में बोले दिग्गज नेता, हमारी पार्टी परिवार नहीं विचार पर आधारित

bjp4.jpg

रांची: 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, ज़िला अध्यक्षगण,ज़िला प्रभारी गण की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश में  6अप्रैल से 20 अप्रैल तक चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा, राज्य के 19 आकांक्षी ज़िलों में होने वाले केंद्रीय मंत्रीगण के प्रवास सहित सांगठनिक संरचना को मजबूत करने सहित आगामी 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य की जनविरोधी सरकार के खिलाफ जोरदार आन्दोल करने पर चर्चा की गई।

बीजेपी परिवार नहीं विचार की पार्टी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि बीजेपी परिवार नही विचार आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास है।  उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज पार्टी की सरकार अपने अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रही है।

बीजेपी कार्यकर्ता चुनौतियों के लिए तैयार
दिलीप सैकिया ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। पार्टी का नेतृत्व भी कार्यकर्ता भाव से ही कार्य करता है। यह पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चुनौती को भी चुनौती देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनो को भाजपा सरकार पूरा कर रही है।

बीजेपी सर्वस्पर्शी और समाज की पक्षधर है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बीजेपी के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है। भाजपा  सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी समाज की पक्षधर है जिसमे किसी वर्ग समाज के अधिकार का हनन नही हो। उन्होंने कहा कि अच्छा होता यह चुनाव उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइन के अनुरूप होता परंतु यह सरकार ऐसी सोच नही रखती है। दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार राज्य विरोधी और विकास विरोधी सोच की सरकार है।

21 से 30 अप्रैल तक उठेंगे जनता के बुनियादी सवाल
दीपक प्रकाश ने आह्वान किया कि आगामी 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य की जनता के बुनियादी सवाल सड़क,बिजली,पानी की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जनविरोधी सरकार का विरोध करें।उन्होंने कहा कि यह देश की पहली सरकार है जिसके मुख्यमंत्री अपने विभाग में अपनी कलम से अपने नाम पर माइंस लीज स्वीकृत कराता है। मुख्यमंत्री को राज्य की नही अपने विकास की चिंता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य के जिला मुख्यालय में भी 4/5 घंटे बिजली रह रही है। यह सरकार पानी कनेक्शन चार्ज में बेतहाशा बृद्धि कर रही है। आम आदमी सरकार की तुगलकी फरमान से परेशान है।

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
पार्टी के नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भ्रष्ट और निकम्मी विकास विरोधी राज्य सरकार जितने दिनों तक चलेगी, इस राज्य का उतना ही नुकसान होता जाएगा। कहा कि यह सरकार लूट और भ्रष्टाचार की हद को पार कर दिया है। पूरे विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है।  कहा कि आज पूरे प्रदेश में भय और आतंक का वातावरण है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने तक कार्यकर्ता चैन से नही बैठेंगे।

रघुवर दास ने तुष्टिकरण का आरोप लगाया
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण में आकंठ  डूब चुकी है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासी समाज अपना पर्व त्योहार भी ठीक से नही मना पा रहा। कहा कि उपद्रवी ताकतों का प्रदेश में मनोबल बढ़ा है। रामनवमी शोभायात्रा में बहुसंख्यक समुदाय पर पत्थरबाजी हो रही। उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के संरक्षण और इशारे पर हो रहा। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।

सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करेगी बीजेपी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने  कहा कि हमे सशक्त बीजेपी से सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा केलिये संगठन कार्य की संरचना बूथ स्तर तक और मजबूत करने के निर्देश दिए। धर्मपाल सिंह ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा,माइक्रो डोनेशन अभियान जनभागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।