द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के धरती पुत्र दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे झारखंड की अस्मिता और गौरव से जुड़ा सम्मान बताया। साहू के अनुसार, श्रद्धेय गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनकल्याण को समर्पित रहा।
4.jpeg)
4.jpeg)
उन्होंने कहा कि गुरुजी ने झारखंड में फैली अशिक्षा, नशाखोरी और सूदखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष किया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन को वर्षों तक नेतृत्व देकर उन्होंने उसे दिशा और उद्देश्य प्रदान किया। साहू ने यह भी कहा कि मोदी सरकार झारखंड के शहीदों, कलाकारों और समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को लगातार राष्ट्रीय सम्मान देकर सम्मानित कर रही है।
4.jpeg)
4.jpeg)
दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी इस निर्णय पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गुरुजी द्वारा किए गए संघर्ष और रचनात्मक कार्य ऐतिहासिक हैं।
4.jpeg)
उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों की यह भावना रही है कि राज्य निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार भविष्य में इस दिशा में गंभीरता से विचार करेगी।
4.jpeg)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गुरुजी का व्यक्तित्व झारखंड और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़कर ही राज्य का समग्र विकास संभव है। केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए दिया गया सम्मान झारखंडवासियों के लिए हर्ष और गर्व का विषय है।
4.jpeg)

3.jpeg)