logo

बजट सत्र : मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 6450 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट, JPSC कट ऑफ, छात्रवृत्ति और किसानों के मुआवजे पर उठे सवाल

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 6450 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट, JPSC कट ऑफ, छात्रवृत्ति और किसानों के मुआवजे पर उठे सवाल

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ का तृतीय अन्नपूर्णक बजट पेश किया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सरकार से आग्रह किया कि जेपीएससी की कट ऑफ डेट पर आज ही निर्णय लिया जाए, क्योंकि आवेदन की तिथि समाप्त होने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार तुरंत निर्णय नहीं लेती है तो छात्रों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने छात्रवृत्ति के भुगतान तक B.Ed की छात्राओं को फीस भरने की बाध्यता से छूट देने की मांग की।

लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि रैयतों को मुआवजे का भुगतान होने तक एनटीपीसी और अडानी के खनन पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि मुआवजे के विवादित मामलों को रैयतों की सहमति से हल किया जाए। विधायक अमित महतो ने कक्षपाल नियुक्ति में उम्र सीमा में छूट देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले में उम्र सीमा में छूट का प्रावधान किया गया था, बावजूद इसके अभी तक इसे लागू नहीं किया गया।