logo

हंगामे के बीच 8399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, सोमवार तक सदन स्थगित

नम36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दोपहर 12:30 बजे जैसे ही झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी विधायक फिर वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी विधायक ‘नौकरी चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। लगातार नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सदन की कार्यवाही संचालित करते रहे। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में विभिन्न समितियों की रिपोर्ट पेश की गईं। इसी दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। विपक्ष की नारेबाजी लगातार जारी रही, लेकिन इसके बावजूद सदन की निर्धारित कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। पहला अनुपूरक बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मानसून सत्र के दौरान JPSC-JSSC समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

Tags - Jharkhand Assembly Supplementary Budget Opposition Protest Radhakrishna Kishore Jharkhand News