रांची
25 नवंबर एवं 26 नवंबर को झारखंड सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। इसमें SIR और MMDR एक्ट के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद CM हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि MMDR सहित कई विषय पर विस्तृत चर्चा की जरूरत है, इसलिए विशेष सत्र आहूत की गयी है। उन्होंने कहा, SIR क्या है अभी बहुत सारी चीजें देखने को मिलेंगी। इनके खिलाफ इंडिया ब्लॉक एकजुट होकर काम करेगा। साथ ही दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
