जामताड़ा
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने बुधवार को नाला विधानसभा स्थित अपने आवास पर चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची के लिए कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान से ही नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है।
.jpeg)
जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र
उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं इस प्रक्रिया में भाग ले तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची के अद्यतन कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करे। विधानसभा अध्यक्ष ने “जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
