logo

विधानसभा में हंगामा, JPSC-JSSC परीक्षाएं रद्द करने और CBI जांच की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन; साढ़े 12 तक के लिए सदन स्थगित

नम36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों ने वेल में घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी विधायक JPSC और JSSC की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा करने लगे। विपक्ष की ओर से विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग भी की जा रही है। वेल में विपक्षी विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही, जबकि इसी हंगामे के बीच स्पीकर प्रश्नकाल की कार्यवाही आगे बढ़ाते रहे।


11:17 बजे तक जारी रहा हंगामा, कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति को देखते हुए स्पीकर ने सुबह 11:17 बजे सभा की कार्यवाही को दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मानसून सत्र के पहले ही दिन JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। छात्रों के आंदोलन के बीच विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा रहा है।

Tags - Jharkhand Assembly JPSC JSSC Opposition Protest Ranchi News