logo

Jharkhand Assembly Elections : 18 अक्टूबर से शुरू होगी पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नॉमिनेशन प्रक्रिया

jharkhand_geo.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। यहां 2 चरणों में राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर होगा। जबकि दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। इस विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।

इसे लेकर 18 अक्टूबर से झारखंड में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें पहले चरण के लिए झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर शुक्रवार 18 अक्टूबर से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरी करने की अंतिम तिथि होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की scrutiny की जाएगी। जबकि 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। राज्य में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा।विस की 43 सीटों पर होगा पहले चरण का मतदान

विस चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर चुनाव होगा। इन विधानसभा सीटों में रांची, हटिया, कांके, मांडर, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा,भवनाथपुर, खूंटी और सिसई शामिल हैं।

 

Tags - Jharkhand Assembly Elections Nomination process first phase of elections Election News Election Breaking