logo

पिता करते हैं राजमिस्त्री का काम बेटे को एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत

ोलहज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के रेसलर अनुप कुमार ने U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया है। इस तरह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले अनूप कुमार झारखंड के पहले पहलवान बने। अनुप कुमार के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जीतने के बाद रांची के अनगड़ा स्थित उसका गांव खुशी से झूम उठा। बता दें कि अनूप के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और होममेकर है। परिवार के संघर्ष और अपनी मेहनत के बदौलत अनूप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है। 


16 जुलाई से 18 जुलाई 2024 तक थाईलैंड में आयोजित U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 16 जुलाई को Jharkhand State Sports Promotion Society (JSSPS) के अनूप कुमार ने भारतीय कुश्ती टीम की झोली में रजत पदक जीतकर न केवल अपने राज्य झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। अनूप की इस सफलता से उसके कोच बबलू कुमार, राजीव रंजन(भीम) और मधु तुर्की खासे उत्साहित हैं। 


अनूप रांची का रहने वाला है और 2019 से JSSPS के कुश्ती प्रशिक्षु है। JSSPS झारखंड के पहलवान अनूप कुमार को U-15 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर JSSPS के CEO जी.के.राठौर और खेल प्रबंधक समेत दूसरे पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

Tags - Anup wrestler Anup wrestler Anup of Anagada Anup of Jharkhand got silver