logo

60 की उम्र पार कर चुके 6,592 कर्मचारी अब भी सरकारी सेवा में, जानिए किस विभाग में कितने तैनात

60 की उम्र पार कर चुके 6,592 कर्मचारी अब भी सरकारी सेवा में, जानिए किस विभाग में कितने तैनात

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों, जिला मुख्यालयों और सरकारी कार्यालयों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6,592 कर्मचारी अब भी कार्यरत हैं। राज्य के अलग-अलग विभागों में कुल 1,78,445 सरकारी कर्मी दर्ज हैं। वहीं स्थापना विभाग के स्तर पर 40,939 मामलों का सत्यापन अभी लंबित है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की संख्या कई महत्वपूर्ण विभागों में दर्ज की गई है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में 2,044 है। इसके बाद गृह एवं कारा विभाग में 1,359, स्वास्थ्य विभाग में 564 और विधि विभाग में 516 कर्मचारी इस आयु वर्ग में दर्ज हैं। विविध लेखा में 291, वन एवं पर्यावरण विभाग में 256, पथ निर्माण विभाग में 160 और कार्मिक विभाग में भी 160 कर्मचारी 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इसके अलावा राजस्व प्रभाग में 85, पशुपालन प्रभाग में 85, एसटी/एससी/अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 80, कृषि प्रभाग में 70 और महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में 66 कर्मचारी दर्ज हैं। ग्रामीण कार्य प्रभाग में 58, जल संसाधन विभाग में 47, श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग में 47, उद्योग विभाग में 40 और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 39 कर्मचारी 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

जिला मुख्यालयों में भी दर्ज हैं 60 साल से अधिक उम्र के कर्मचारी

जिला मुख्यालयों की बात करें तो धनबाद डीसी कार्यालय में 32 और गुमला में 31 कर्मचारी 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। रांची और दुमका में 21-21, जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम में 16-16, जबकि सरायकेला-खरसावां में 14 कर्मचारी इस आयु वर्ग में दर्ज हैं। गिरिडीह में 13, गोड्डा में 11, रामगढ़ में 9, हजारीबाग में 8 तथा बोकारो और सिमडेगा में 6-6 कर्मचारी 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। चतरा, लोहरदगा और पाकुड़ में 5-5, जबकि देवघर, गढ़वा, खूंटी और लातेहार में 4-4 कर्मचारी दर्ज हैं। पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा में ऐसे कर्मचारियों की संख्या 2-2 है।

विधानसभा और सचिवालयों में भी कर्मचारी

आंकड़ों में आयोग और सचिवालय स्तर पर भी 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों का उल्लेख है। झारखंड विधानसभा सचिवालय में 21, मुख्य सचिव कार्यालय में 5, SKIPA में 4 और राज्यपाल सचिवालय में 1 कर्मचारी इस आयु वर्ग में दर्ज है। वहीं JPSC, JSSC और लोकायुक्त कार्यालय में भी 1-1 कर्मचारी 60 वर्ष से अधिक उम्र का दर्ज है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत झारखंड में कुल 3,193 स्थापना कार्यालय, 600 स्थापना-प्रभारी, 727 अतिरिक्त प्रभार और 4,737 अधीनस्थ कार्यालय संचालित हैं। इसी व्यवस्था के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया जा रहा है। आंकड़ों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की संख्या सामने आई है, लेकिन संबंधित कर्मचारियों की सेवा अभी जारी रहने के पीछे **किसी विशेष सेवा नियम, सेवा विस्तार या अन्य प्रशासनिक प्रावधान** की स्थिति इन मामलों के विभागीय रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
 

Tags - Jharkhand government employees Jharkhand government jobs employees above 60 years 60 plus government employees Jharkhand Jharkhand employee data