logo

साहिबगंज में झालसा और डालसा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

imtuidten.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के दिशानिर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), साहेबगंज के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने आज व्यवहार न्यायालय, साहेबगंज के परिसर में जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर डालसा अध्यक्ष अखिल कुमार ने कहा कि यह कंबल वितरण अभियान केवल आज तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने प्राधिकरण के सचिव, विश्वनाथ भगत को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन और नगर परिषद के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रखा जाए।
इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण सचिव विश्वनाथ भगत ने पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) – न्याय मित्र की एक टीम का गठन किया है। यह टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में जाएगी और अत्यंत जरूरतमंद, लाचार, वृद्ध, विधवा और बेसहारा बच्चों, विभिन्न आश्रय गृहों और रैन बसेरों में रहने वालों को चिन्हित करेगी। टीम उन्हें ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल उपलब्ध कराएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी उठा सकें। इस पुनीत कार्य के दौरान अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री तुषार आनंद, न्यायालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने सहयोग किया।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News in Hindi latest updates Jharkhand jharkhand Updates in hindi latest Sahibganj News Sahibganj News updates Sahibganj News Updates latest Sahibganj news Sahibganj ne