logo

जमशेदपुर में घर की आलमारी से लाखों के गहने गायब, परिचित महिला पर शक

jam_CHORI2.jpg

जमशेदपुर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर-14 में एक घर से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। घर की आलमारी के लॉकर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण गायब मिले। इस मामले में मकान मालकिन जीनत उर्फ निशा ने मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीनत उर्फ निशा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को किसी काम से उन्होंने आलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। लॉकर में सोने की दो अंगूठियां और एक चेन रखी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है।

सलीमन बीबी पर जेवर चोरी करने का शक

उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त को रोड नंबर-14 में किराये पर रहने वाले उमर की पत्नी सलीमन बीबी उनके घर आयी थी। इसके बाद घर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया। इसी आधार पर उन्हें सलीमन बीबी पर जेवर चोरी करने का शक है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बंद आलमारी के लॉकर तक पहुंच कैसे बनायी गयी और चोरी की घटना को किसने अंजाम दिया। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Tags - Jamshedpur Police Jewellery Theft Theft Case