logo

गुमला में ज्वेलरी कारोबारी से एक करोड़ की लूट, गहना और कैश ले भागे अपराधी 

GUMLA321.jpg

गुमला 
गुमला जिला के घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से  लगभग एक करोड़ की लूट हुई है। घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है। शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ आज की बिक्री का  कैश पैसा स्कूटी के डिक्की में डालकर घर आ रहा था। घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया। उन्होंने हवाई फायरिंग की और हथियार का भय दिखाते हुए कैश और गहने लेकर फरार हो गये। लगभग एक करोड़ के लूट की खबर बताई जा रही है।  
मिली खबर के मुताबिक डिक्की में रखे लगभग 1 किलो सोना और 50 हजार नगद लेकर अपराधी फरार हो गये। व्यवसाई शशांक सोनी ने बताया कि 1 किलो सोना के अलावे आज के बिक्री का लगभग 50 हजार लेकर अपराधी फरार हो गए हैं। जिस जगह पर लूट हुई है, वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज त,क पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।

Tags - Jewelry Merchant Robbed Gumla Criminals Flee Jewelry Cash Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News