logo

जमशेदपुर : व्यवसायी के घर से हीरे की अंगूठी समेत 70 लाख के आभूषणों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

THIEF.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित कमानी सेंटर में मौजूद अग्रवाल ड्रसेस के मालिक गौरव अग्रवाल के फ्लैट से 70 लाख के हीरे व सोना की अंगूठियां, गहने व कीमती समान की चौरी हो गई। चोरी की इस घटना को किसने और कैसे अंजाम दिया, इसकी जानकारी गौरव अग्रवाल को भी नहीं है। दरअसल, गौरव अग्रवाल बिष्टुपुर के मिलेनियम टॉवर के एक फ्लैट में रहते है। शनिवार को उन्हें अपने हीरे की अंगूठी पहनने की चाहत हुई, जब उन्होंने अलमारी में अंगूठी खोजी, तो अंगूठी गायब मिली।

उन्होंने अंगूठी की तलाश अन्य स्थानों पर की, तब उन्हें घर की अलमारी में रखे हीरे व सोने की अंगूठियों के साथ सोने के कई आभूषण गायब मिले। उन्होंने बिना कोई देर किये मामले की जानकारी बिष्टुपुर पुलिस को दी। 

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की जांच की। इसके बाद संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गयी। इनमें परिवार के सदस्य, नौकर व दुकान के कर्मचारी से पूछताछ हुई। साथ ही मानगो के एक युवक को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि, बाद में उसे पीआर बॉन्ड पर पुलिस ने छोड़ दिया। वहीं, फ्लैट में लगे सीसीटीवी में आने-जाने वालों का फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। बता दें कि इस मामले में व्यवसायी के द्वारा अबतक किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गयी है। इस कारण केस दर्ज नहीं हुआ है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news theft news theft latest news jamshedpur news