logo

जमशेदपुर : भालूबासा में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी, चोर फरार

bhalubasa_chori.jpg

जमशेदपुर
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा रोड नंबर-9 स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी में रखे जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये.
ताला तोड़कर नकद और जेवर ले उड़े चोर
जानकारी के अनुसार, मकान पीके पटनायक का है. वे 8 मई को घर बंद कर अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गये थे. इसी बीच चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि देर रात बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारी का लॉक तोड़ उसमें रखे गहने व नकद रुपये लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने घर के बाहर टूटा हुआ ताला देखा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मंगलवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
फॉरेंसिक जांच, सीसीटीवी फूटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस 
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घर के अंदर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाये हैं. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल चोरी हुए सामानों की कीमत का आकलन नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी की वास्तविक मूल्यों की जानकारी मिल सकेगी. पुलिस ने मकान मालिक को घटना की सूचना दे दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

 

Tags - Jamshedpur News jamshedpur Chori news jamshedpur Theft news jamshedpur theif News theft Case in jamshedpur