logo

JEE Main-2025 का रिजल्ट हुआ जारी, धनबाद के अभिमन्यु टिबड़ेवाल बने झारखंड टॉपर 

jee_topper.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को जेईई मेन-2025 सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया। झारखंड के छात्रों ने इस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य में अभिमन्यु टिबड़ेवाल ने 99.99 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया। वह आईआईटी बॉम्बे में बीटेक करना चाहते हैं। वहीं यश कुमार और साहिल आकाश को 99.98 परसेंटाइल मिले हैं। इसके, अलावा, गड़वा की लवण्या भाष्कर ने 99.73, अर्णव पांडेये ने 99.94 और धनबाद के आदित्या मिश्रा ने 99.933 परसेंटाइल प्राप्त किए। 

जानकारी हो कि जेईई मेन-2025 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को 2 पालियों में आयोजित हुई थी। रांची में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 10 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद  NTA ने उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां मांगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। अभिमन्यु टिबड़ेवाल ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर कर न केवल झारखंड टॉप किया बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर 22वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच से की थी और 95% से अधिक अंक प्राप्त किए थे। अभिमन्यु रांची में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। उनके पिता अमित टिबड़ेवाल व्यवसायी हैं और मां पूनम टिबड़ेवाल गृहिणी हैं। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News National Testing Agency JEE Main-2025 Jharkhand Topper