logo

जेईई मेन परिणाम में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

ीगूह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेईई मेन के फाइनल रिजल्ट में गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। गोल क्लासरूम के कई विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए। इस वर्ष श्रृष्टि राज ने 98.94 पर्सेंटाइल, ऋतुराज कुमार ने 98.65 पर्सेंटाइल, लकी कुमारी ने 98.17 पर्सेंटाइल, उज्ज्वल कांत मिश्रा ने 97.77 पर्सेंटाइल और तेजस ने 92.27 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इसके अलावा भी कई छात्रों ने उच्च पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


संस्थान ने छात्रों की मेहनत को बताया सफलता की कुंजी
गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का नतीजा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य सिर्फ चयन नहीं बल्कि बेहतर परिणाम देना है।


बेहतर तैयारी और कॉन्सेप्ट क्लियरिटी पर जोर
सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि छात्रों का लगातार बेहतर प्रदर्शन टीम के समर्पण और छात्रों के भरोसे को दर्शाता है। आर एंड डी हेड आनंद वत्स और एकेडमिक हेड गौरव सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि नियमित प्रैक्टिस, टेस्ट सीरीज़ और कॉन्सेप्ट क्लियरिटी पर आधारित पढ़ाई ही इस सफलता का मुख्य आधार है।

Tags - JEE Main result Goal Institute result JEE toppers engineering entrance exam India JEE Main percentile coaching institute success Education News JEE Main Exam Result Students Success India News