logo

गैस सिलेंडर के सिंबल पर JDU लड़ेगी झारखंड विधानसभा का चुनाव 

jdu.png

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड झारखंड में गैस सिलेंडर के सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव आयोग की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो चुका है। बता दें कि झारखंड में जदयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। एनडीए की ओर से अब बहुत जल्द प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी जाएगी। एनडीए गठबंधन में जदयू के साथ सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय माना जा रहा है।

2 सीटों पर जदयू लड़ सकती है चुनाव 
झारखंड चुनाव प्रभारी खीरु महतो के बयानों के मुताबिक जदयू आलाकमान 9-10 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार जदयू को 2 सीटें ही मिलने जा रही है और इसपर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति बन चुकी है। जानकरी हो कि जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय हाल के दिनों  में जदयू ज्वाइन कर ली है। इससे यह साफ हो गया है कि जमशेदपुर पूर्वी की सीट जदयू के खाते में चली गई है। इसके अलावा दूसरी सीट कौनसी होगी इसपर फिलहाल संशय बरकरार है।

Tags - jdu jharkhandnitish kumarjharkhand assembly election