द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची स्थित रिम्स में शनिवार को JDU के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा उर्फ नागमणि का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे और रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
JDU के लिए है अपूरणीय क्षति
वहीं, संजय सिन्हा की मृत्यु को प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने JDU के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बता दें कि झारखंड प्रदेश JDU अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संजय सिन्हा पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और उनकी राजनीतिक यात्रा जुझारू और प्रेरणादायक रही। उनका निधन संगठन के लिए एक बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई असंभव है।रिम्स में चल रहा था इलाज
इस संबंध में JDU प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि संजय सिन्हा फेफड़ों में संक्रमण (निमोनिया) के कारण पिछले कुछ दिनों से रिम्स में भर्ती थे। यहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
JDU नेताओं ने जताया शोक
जानकारी हो कि संजय सिन्हा के निधन पर पूर्व विधायक सुधा चौधरी, कामेश्वर दास, JDU नेता डॉ आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, श्रवण कुमार, पीएन सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, सोमेन दत्ता, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, लालचन महतो, रेणु पन्नीकर, आशा शर्मा, आशीष शीतल मुंडा, अखिलेश राय, रत्ना शर्मा, पिंटू सिंह जैसे कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।