द फॉलोअप डेस्क
JBVNL ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका देने जा रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली दरों में लगभग 60% की भारी वृद्धि करने के लिए JSERC को प्रस्ताव भेज दिया है, जिससे उपभोक्ताओं पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार, शहरी घरेलू दरें ₹6.85 से ₹10.30 तय किया गया है वहीं, ग्रामीण दरें ₹6.70 से ₹10.20 प्रति यूनिट करने का विचार है। बताते चलें कि इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने से पहले जनता की राय जानने के लिए 27 फरवरी को धनबाद में जनसुनवाई होनी है, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी और उपभोक्ता संगठन JBVNL के अधिकारियों के सामने अपनी बातों को रखेंगे।
.jpeg)
JBVNL के इस प्रस्ताव से कोयलांचल की जनता की जेब पर अब बिजली का बोझ बढ़ने वाला है। वहीं निगम के इस प्रस्तावित बदलावों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में जहां बिजली की उपलब्धता पहले ही चुनौती रहती है वहां भी दरें 6.70 रुपये से बढ़ाकर 10.20 रुपये करने का प्रस्ताव है। केवल यूनिट रेट ही नहीं बल्कि, फिक्स्ड चार्ज में भी भारी उछाल की तैयारी की जा रही है। जो सीधे तौर पर हर महीने के बिल को प्रभावित करने वाला होगा।

गौरतलब है कि निगम के इस प्रस्ताव ने सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि, कॉमर्शियल और औद्योगिक श्रेणी को भी झटका लगने वाला है। वहीं, व्यवसायियों के लिए दरें 11 रुपये प्रति यूनिट तक जा सकती हैं। औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज और यूनिट दरों ने उद्यमियों की नींद उड़ा दी है।