logo

सिस्टम से तंग आ चुके भारतीय नौजवानों के आक्रोश का नतीजा है कॉकरोच जनता पार्टी- जयराम महतो

a13111.jpg

गिरिडीह:

डुमरी विधायक जयराम महतो ने “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार इस नाम को सुना तो एक मजाक लगा था, लेकिन अचानक जिस तरह यह ट्रेंड करने लगा, उससे साफ हो गया कि इसके पीछे अब राजनीतिक उद्देश्य जुड़ चुका है। डुमरी विधायक ने कहा कि देश में युवाओं के बीच भारी नाराजगी और उबाल का माहौल है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सोशल मीडिया के जरिए नए-नए राजनीतिक प्रतीक और नारों का उभरना स्वाभाविक है। जयराम मेहतो ने कहा कि देश का माहौल अब पहले जैसा नहीं रहा और लोग अपनी बात को नए तरीकों से सामने ला रहे हैं।

पीएम की अपील का अर्थ भीषण आर्थिक संकट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और प्रधानमंत्री द्वारा सोना नहीं खरीदने की अपील पर भी विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री इस तरह की अपील कर रहे हैं तो उसके पीछे निश्चित रूप से कोई बड़ा आर्थिक कारण होगा। इससे यह संकेत मिलता है कि देश आर्थिक संकट और दबाव के दौर से गुजर रहा है।

पांच राज्यों में चुनाव के समय क्यों थी चुप्पी
जयराम महतो ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हालात इतने गंभीर थे तो यह बातें 5 राज्यों में हुए चुनाव के दौरान क्यों नहीं कही गईं। चुनाव के समय हजारों गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ, भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की खपत हुई, लेकिन तब सरकार ने कोई सख्त संदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर उसी समय ऐसे फैसले लिए जाते तो आज देश का माहौल कुछ और हो सकता था।

Tags - Jairam MahtoCockroach Janta PartyJLKMGiridihJharkhand