logo

विधायक जयराम महतो ने PM मोदी को लिखा पत्र, खनिज बिल वापस लेने और झारखंड में सेस जारी रखने की मांग

JAIRAM20.jpg

रांची 
डुमरी विधायक जयराम महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर MMDR बिल का विरोध किया है और झारखंड में खनिज पर सेस जारी रखने की मांग की है। महतो ने कहा है, देश को लगभग 40% खनिज उपलब्ध कराने वाले झारखंड को खनिज सेस से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। झारखंड के रैयतों ने खनन परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर अपनी जमीन दी है। इसके बदले उन्हें विस्थापन, पलायन और प्रदूषण का दंश झेलना पड़ रहा है।

जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखने के लिए कहा 

विधायक ने आगे लिखा है कि वर्तमान हालात में खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व पर राज्य का अधिकार और उसकी विकास संबंधी जरूरतें और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं। उन्होंने कहा, राज्य हित में प्रधानमंत्री से विनम्र अनुरोध है कि झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों की आर्थिक स्थिति, समेकित विकास की जरूरतों तथा जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लिया जाए। अंत में कहा है, हमारा विरोध जारी रहेगा, और झारखण्ड विरोधी विधेयक वापस नहीं लिया गया तो हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo


 

Tags - Jayaram Mahato MMDR Bill 2026 Mineral Cess Jharkhand Minerals Narendra Modi