logo

रांची में आज से JPL की शुरुआत , JSCA स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह फ्री, 6 टीमों के बीच कांटे की टक्कर

Screenshot_2026-06-10_111305.jpg

रांची 
झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर है। रांची का धुर्वा स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के बड़े रोमांच का गवाह बनने के लिए तैयार है। आज, यानी 10 जून से झारखंड प्रीमियर लीग JPL की शुरुआत होने जा रही है, जो 23 जून तक चलेगी। 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य के युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। दर्शकों के लिए टिकट बिल्कुल फ्री 
इस टूर्नामेंट में सबसे खास बात यह है कि  JSCA ने दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से फ्री कर दी गई है। क्रिकेट प्रेमियों को किसी भी प्रकार का टिकट शुल्क नहीं देना होगा। JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और घरेलू क्रिकेट को प्रोत्साहित करें ।  6 टीमों के बीच कांटे की टक्कर
इस प्रतिष्ठित लीग में कुल 6 टीमें रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलंचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स मैदान में उतर रही हैं। 14 दिनों तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में सभी टीमें अपने संतुलित संयोजन और युवा खिलाड़ियों के दम पर खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगी। लीग के दौरान कुल 27 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 24 लीग मैच शामिल हैं। लीग स्टेज की समाप्ति के बाद शीर्ष पर रहने वाली टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 23 जून को खेला जाएगा, जहां दो सर्वश्रेष्ठ टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण
क्रिकेट प्रेमी झारखंड प्रीमियर लीग के सभी मैचों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) टीवी चैनल और प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे। डिजिटल रीच होने से न केवल देशभर के फैंस इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठा पाएंगे, बल्कि राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान भी मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। 
 

Tags - JPL2026 JharkhandCricket RanchiNews CricketNews JSCA\