logo

जमशेदपुर : JLKM के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जयराम महतो, हजारों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

jairam_in_jsr.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जहां संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो शामिल हुए। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और आगे के टास्क पर चर्चा की। इस दौरान किन्नर समाज एवं छत्तीसगढ़िया समाज सहित हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सम्मेलन के पश्चात जुगसलाई कुकड़ूबेड़ा मैदान में भव्य जनसभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने कहा कि संगठन को डिटरमिनेशन, डेडीकेशन और डिसिप्लिन के रास्ते पर चलना होगा। विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को अनुशासन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का उदाहरण देते हुए आपसी समन्वय को मजबूत करने की बात कही। साथ ही टिस्को और टाटा जैसी कंपनियों की बर्बरता में सुधार के लिए सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ आखिरी व्यक्ति की उम्मीद है। हमारे आंदोलन के चलते राज्य के कई मामलों पर फिलहाल एसआईटी और सीआईडी जांच चल रही है और कई गुनहगार जेल में हैं। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए कार्य करना होगा। हमें बाहरी मानसिकता वालों से सत्ता की चाभी छीननी होगी।
जनसभा के दौरान तेज बारिश के बावजूद कुकड़ूबेड़ा मैदान में भारी भीड़ देखने को मिली। लोग छतरी और बरसाती ओढ़कर घंटों तक नेताओं के वक्तव्य को सुनते रहे। जिला अध्यक्ष किशोरी हांसदा ने जानकारी दी कि सम्मेलन से पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें नियोजन, स्वास्थ्य, जमीन विवाद जैसी जन समस्याओं पर समाधान की पहल की गई। आज के सम्मेलन और जनसभा में दमयंती मुंडा, प्रेम मारडी, बेबी महतो, विनोद संवासी, तरुण महतो, गोपेश महतो, विष्णु विद्रोही, पिंकी देवी, राम प्रसाद महतो, रामदास मुर्मू, पूनम महतो, आदित्य महतो सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

Tags - jamshedpur Updates latest jamshedpur News jayram mahto in jamshedpur jairam mahto in jamshedpur jamshedpur News updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand Udpates latest Jharkhand News jkharkhand Udpates