रांची
झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं मजदूर–किसानों की मजबूत आवाज रहे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने कहा की राजेंद्र बाबू उन नेताओं में थे जिन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने झारखंड की सामाजिक और राजनीतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हमेशा जनता के बीच रहने वाले जमीनी नेता थे।

संगठन के प्रति समर्पण अद्भुत
उनकी पहचान एक सादगीपूर्ण, संघर्षशील और ईमानदार जनप्रतिनिधि के रूप में रही। उन्होंने कहा की मंत्री रहते हुए उन्होंने विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता दी तथा आम लोगों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य किया। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण अद्भुत था। उन्होंने कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया। श्रमिक आंदोलनों और जनसरोकार के विषयों पर उनकी स्पष्ट सोच तथा संघर्षशील व्यक्तित्व ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया।

उनके योगदान को स्मरण करते हुए संकल्प
वहीं झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस परिवार उनके योगदान को स्मरण करते हुए यह संकल्प लेता है कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनहित की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों और समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। श्रद्धांजलि सभा में अभिलाषा साहू, रविन्द्र सिंह, सुनीत शर्मा, आभा सिन्हा, किशोर शहदेव, राकेश सिन्हा, सूर्यकान्त शुक्ला, राकेश किरण महतो, रियाज़ अहमद,,राजन वर्मा, उज्जल तिवारी, कामेश्वर गिरी, धर्मराज राम, जितेंद्र त्रिवेदी, सादाब खान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।