logo

जामताड़ा जिले में फेसबुक फ्रेंड बन साइबर अपराधियों ने ठगे 25 लाख

cyber5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सोशल मिडिया के इस दौर में लोगों को काफी सावधान रहने की जरुरत है क्यों की इन दिनों साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी करने का नए नए हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं, कुछ ऐसा ही मामला जामताड़ा जिले से सामने आया है दरअसल सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कर उनके साथ कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया इसलिए थोड़ा सावधान हो रहने की जरुरत है मही तो आप अपने जीवन की सारी पूंजी गंवा देंगे और फिर सिर पीटने के अलावा आपके हाथ में कुछ नहीं रहेगा। 

ऐसा ही एक मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक किराना दुकानदार को 25 लाख का चपत लगा दिया गया। एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक फ्रेंड के कहने पर क्रिप्टो करेंसी में ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में 25 लाख रूपये का निवेश किया। जब मुनाफा नहीं आया और दोस्त का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया तब जाकर उसे समझ में आया की वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इस अनोखे ठगी की बात की जाये तो किराना दुकानदार कृष्णा मंडल जो की देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव का रहने वाला है। घटना को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। वर्तमान में वह कंबाइंड बिल्डिंग जामताड़ा रोड में अपना किराना दुकान का संचालन करता है।

पीड़ित द्वारा साइबर थाना जामताड़ा में दिए आवेदन में बताया कि ठग ने पहले विश्वास जीतने के लिए छोटे निवेश पर बड़ा रिटर्न दिया। कृष्णा मंडल ने पहली बार आठ हजार रुपये निवेश किए। जिसके अगले ही दिन उन्हें पूंजी सहित 24 हजार रुपये वापस मिले। इसके बाद करीब दस दिनों तक निवेश और रिटर्न का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान ठग ने लगातार अधिक निवेश के लिए दबाव बनाया। भरोसे में आकर दुकानदार ने अपने परिवार और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर लगभग 25 लाख रुपये निवेश कर दिया। बड़ी रकम जमा होने के बाद न तो कोई रिटर्न मिला और न ही मूलधन वापस किया जा रहा है। ठगों ने खुद को जाइलोक्लाउड कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए निवेश करवाया। पीड़ित ने बैंक और यूपीआई के माध्यम से तथाकथित फेसबुक फ्रेंड के कहने पर यश बैंक, रातू रोड शाखा रांची के बैंक में दिए गए खाते में पैसा  डाला। अब संपर्क करने पर उसका फोन बंद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों से सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों के निवेश प्रस्तावों से सावधान रहने की अपील की है।

Tags - Social Media Fraud Cyber Crime Online Scam Jamtara Cyber Crime Case Social Media Friendship Scam Online Business Scam