logo

जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए चयन, झारखंड टीम में बनाई जगह

जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए चयन, झारखंड टीम में बनाई जगह

द फॉलोअप डेस्क:

Jamtara Gatka Players: जामताड़ा (Jamtara) की तीन प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों (Girl PLayers) ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन (Gatka Association) एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी की खिलाड़ी श्रेया श्री, प्राची गुप्ता और प्रिंसी गुप्ता का चयन 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका प्रतियोगिता 2026 के लिए झारखंड राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 से 17 अक्टूबर तक हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित की जाएगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण पदक

तीनों खिलाड़ियों ने 22 और 23 अगस्त को धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन झारखंड की टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी कोच मयंक पांडे के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने अपने मार्शल आर्ट कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान श्रेया श्री, प्राची गुप्ता और प्रिंसी गुप्ता को फूल-माला, चुनरी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। दीपक दुबे ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जामताड़ा और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

जिले के खेल प्रेमियों ने दी बधाई

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जामताड़ा के जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार सहित मधुसूदन दास, सुनील सिंह, पूजा गुप्ता, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, डॉ. भास्कर चांद, परिणीता सिंह, सोनू मल्लिक, राजकुमार वर्मा और रितु गौराय ने उन्हें बधाई दी। सभी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags - Jamtara Gatka Players Jamtara Girls National Gatka Championship 2026 Jharkhand Gatka Team Shreya Shri Prachi Gupta