logo

जामताड़ा SP ने खुद झाड़ू उठाकर शुरू किया स्वच्छता अभियान, अब पुलिसकर्मी खुद करेंगे अपने कार्यालयों की साफ-सफाई

jamtara_sp.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने रविवार को जिले में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए खुद श्रमदान कर पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पुलिस लाइन एवं विभिन्न पुलिस कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की. अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, बैरक, परिसर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने मिलकर अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया.

अपने कार्यालय और रहने के स्थान की सफाई खुद करें पुलिसकर्मी: SP
अभियान के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से अपने कार्यालय और रहने के स्थान की सफाई करने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा समाज को भी इसके लिए जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही परिसर में गंदगी नहीं फैलने देने पर विशेष जोर दिया गया. एसपी की इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है. लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करेंगे तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और आम लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.

 

Tags - Jamtara SP Shambhu Kumar Singh Jamtara Police Police Line cleanliness drive police cleanliness campaign India Jamtara news today