logo

जामताड़ा में कल साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक, जसीडीह-झाझा रूट की ये 3 मेमू ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

AI_SDHASFHA.jpg

जामताड़ा 
​पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत शंकरपुर – मथुरापुर सेक्शन में कल, 29 जून 2026 सोमवार को आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्य (PQRS) किया जाएगा। इस जरूरी मेंटेनेंस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा दोपहर 14:00 बजे से शाम 17:30 बजे तक का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इस साढ़े तीन घंटे के ब्लॉक के कारण कल इस मार्ग पर चलने वाली तीन महत्वपूर्ण मेमू पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। कौन-कौन सी ट्रेन बंद रहेगी नीचे ट्रेनों की सूची देख लें। 

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची:
​63546 जसीडीह – अंडाल मेमू पैसेंजर
​63509 बर्द्धमान – झाझा मेमू पैसेंजर
​63510 झाझा – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर


​रेलवे प्रशासन ने इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए इस बदलाव को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Tags - Jamtara News Eastern Railway Train Cancelled Railway Update Breaking News