logo

जामताड़ा ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल

jamtara14.jpg

जामताड़ा
 जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुर बिशनपुर गांव के पास देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इस भीषण हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा रात लगभग 9:30 बजे उस समय हुआ जब ट्रैक्टर सामान खाली कर वापस कर्माटांड़ के ताराबहाल गांव लौट रहा था। शीतलपुर बिशनपुर गांव के समीप चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त चालक समेत तीनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय चालक व्यास महतो (निवासी- ताराबहाल) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती दोनों मजदूरों का इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Tags - Jamtara Road Accident Tractor Driver Fatal Accident Injured Workers Jharkhand News