जामताड़ा
जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ मुख्य बाजार स्थित मधुपुर रोड पर संचालित दो होटलों, नाग बाबा होटल और मां दुर्गा होटल में बीती रात छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की. इसे होटल में अवैध तरीके से बेचे जाता था. पुलिस ने दोनों होटल चालकों को गिरफ्तार भी किया है. नाग बाबा होटल के संचालक राम प्रसाद मंडल है और मां दुर्गा होटल के संचालक लक्ष्मण कुमार मंडल है.
विदेशी शराब और बीयर बरामद
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाग बाबा होटल से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई, जिनमें बी-7, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स No.1 लग्जरी, इम्पीरियल ब्लू, रॉयल झारखंड, सिग्नेचर प्रीमियम, 8 PM प्रीमियम ब्लैक सहित किंगफिशर स्ट्रॉन्ग, बडवाइजर और गॉडफादर बियर शामिल हैं. वहीं, मां दुर्गा होटल से भी बी-7, रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू, 8 PM प्रीमियम ब्लैक, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर, बडवाइजर बियर और गॉडफादर बियर की विभिन्न मात्रा में बोतलें जब्त की गई.
पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप
इस मामले में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274, 275, 292 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए जामताड़ा न्यायालय रवाना कर दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
